शनिवार, 6 फ़रवरी 2016

50 लाख के मॉरिस का लगा जैकपॉट, बोली 7 करोड़ पर जा कर थमी

IPL Auction : Delhi Daredevils purchase Chris Morris for Rs 7 crore


पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले क्रिस मॉरिस इस सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलेंगे। दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें 7 करोड़ की बड़ी रकम चुका कर खरीदा है। आपको बता दें कि आईपीएल 9 की नीलामी के लिए मॉरिस की बेस प्राइस केवल 50 लाख रुपए थी। पिछले साल वे केवल 1.4 करोड़ रुपए में बिके थे।



आईपीएल 8 में क्रिस मॉरिस ने कुल 11 मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 13 विकेट लेने के साथ ही 76 रन भी बनाए थे। इस दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने राजस्थान रॉयल्स के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से भी आईपीएल खेला है। यह दोनों ही टीमें वर्ष 2016 और 2017 के आईपीएल सीजन के लिए बैन की जा चुकी हैं


सनराइजर्स हैदराबाद ने नेहरा के सर पर बांधा 5.5 करोड़ का 'सेहरा'

IPL Auction : Sunrisers Hyderabad purchase Ashish Nehra for Rs 5.5 crore


आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में दो साल के लिए निलंबित हुई टीम चेन्नई सुपर किंग्स के आशीष नेहरा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 5.5 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। बेंगलूरु में शनिवार को हुए आईपीएल ऑक्शन में हैदराबाद की इस टीम ने उन पर भरोसा जताया है।





हाल ही आशीष नेहरा की टीम इंडिया में वापसी हुई है। उन्हें आईसीसी टी20 विश्व कप और एशिया कप के लिए भी टीम में जगह मिली है। नेहरा ने पिछले सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए 16 मैच में 22 विकेट चटके थे। आईपीएल 8 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में नेहरा चौथे स्थान पर रहे थे।



आशीष नेहरा प्रोफाइल
बेस प्राइस - 2 करोड़ रुपए
इतने में बिके - 5.5 करोड़ रुपए, सनराइजर्स हैदराबाद
मैच - 100
रन - 62
बेस्ट - 4/10
विकेट - 121
पिछले सीजन की टीम - चेन्नई सुपर किंग्स
पिछली नीलामी - पिछले सीजन में रिटेन किए गए थे
आईपीएल 8 परफॉर्मेंस - 16 मैच में 1 रन बनाए 22 विकेट


IPL 2016: 16 करोड़ में बिकने वाले युवी की इस साल लगी 7 करोड़ की बोली

IPL 9 Auction : Yuvraj Singh sold to Sunrisers Hyderabad in Rs 7cr


आईपीएल के नौंवे संस्करण के लिए शनिवार को बेंगलूरु में चल रही नीलामी में युवराज सिंह को 7 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा है। पिछले सीजन में सबसे महंगे बिकने वाले युवराज सिंह को इस बार आधे से भी कम कीमत में खरीदा गया। ऐसा पिछले सीजन में उनके फ्लॉप रहने के कारण हुआ है।



हाल ही युवी ने टीम इंडिया में वापसी की है और वे काफी अच्छी फॉर्म में भी नजर आ रहे हैं। पिछले महीने ही खत्म हुई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के अंतिम मैच में युवराज ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। युवी ने मैच के अंतिम ओवर की पहली गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को 7 विकेट की अहम जीत दिलाई थी।



युवराज सिंह
बेस प्राइस - 2 करोड़ रुपए
इतने में बिके - 7 करोड़ रुपए, सनराइजर्स हैदराबाद
मैच - 165
रन - 3660
बेस्ट - 83
विकेट - 76
पिछले सीजन की टीम - दिल्ली डेयरडेविल्स
पिछली नीलामी - 16 करोड़ रुपए, सबसे महंग बिकने वाले खिलाड़ी थे
आईपीएल 8 परफॉर्मेंस - 14 मैच में 248 रन बनाए

IPL Auction : नेगी ने युवी को पछाड़ा, सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बनें

IPL Auction 2016 Live : Ishant, Pietersen go to Pune


आगामी टी-20 विश्वकप के लिए टीम इंडिया में शामिल किए गए युवा ऑलराउंडर पवन नेगी ने आईपीएल के नौवें सीजन की नीलामी में धुरंधर युवराज सिंह को पछाड़ दिया है और उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 8.5 करोड़ रुपए में खरीदा है। नीलामी में दो करोड़ के बेस प्राइस वाले युवी को जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने सात करोड़ रुपए में खरीदा तो वही नेगी को दिल्ली ने 8.5 करोड़ रुपए में खरीदा। दिलचस्प बात यह रही कि नेगी का बेस प्राइस मात्र 30 लाख रुपए था और वह आईपीएल-9 में अब तक के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।



युवा खिलाड़ी रिषभ पंत को भी दिल्ली डेयरडेविल्स ने चौंकाने वाली कीमत में खरीदा और वह 1.9 करोड़ रुपए में बिके। रिषभ का बेस प्राइस मात्र 10 लाख रुपए था। इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स ने सबको चौंकाते हुए 50 लाख बेस प्राइस वाले दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को 7 करोड़ में खरीदा।

आईपीएल-9 के लिए ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी शेन वाटसन इस साल के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें आरसीबी ने 9.5 करोड़ में खरीदा है। वेस्ट इंडीज के ब्रैथवेट को बेस प्राइस से 14 गुना ज्यादा दाम में डीडी ने 4.2 करोड़ में खरीदा। भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने 3.8 करोड़ में खरीदा। सबसे पहले बोली केविन पीटरसन की लगी। उन्हें पुणे ने 3.5 करोड़ में खरीदा।



आईपीएल-9 की नीलामी में कुल 351 खिलाडिय़ों की नीलामी होनी है। जिनमें से 230 भारत के और 121 विदेशी खिलाड़ी होंगे। नीलामी में उतरने वाले 351 खिलाडिय़ों को 714 के पूल में से चुना गया है। आईपीएल-9 में कुल आठ टीमें में भाग लेगी जिसमें कम से कम 16 और अधिकतम 27 खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।

एक फ्रैंचाइजी अधिकतम 9 विदेशी खिलाडिय़ों को टीम में शामिल कर सकते हैं। खिलाड़ी की अधिकतम बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखी गई है। जबकि आईपीएल में उतरने के लिए कम से कम बेस प्राइस 10 लाख रुपए है। नीलामी में 12 मर्की खिलाडिय़ों की बेस प्राइस 2 करोड़ रखी गई है। जिनमें युवराज सिंह, केविन पीटरसन, इशांत शर्मा, आशिष नेहरा, शेन वाटसन आदि शामिल हैं। बता दें कि शेन वाटसन को आरसीबी ने 9.5 और युवराज सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 करोड़ में खरीदा है।



किस फ्रेंचाइजी ने किसको खरीदा
-राजस्थान के नाथू सिंह को मुंबई इंडियंस ने 3.2 करोड़ में खरीदा।
-राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ऑलराउंडर अंकित शर्मा को 10 लाख में खरीदा।
-ऑलराउंडर रजत भाट्टिया को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने 60 लाख में खरीदा।
-गुजरात लॉयंस ने ऑलराउंडर प्रदीप सागवान की बोली 20 लाख लगाई।
-30 लाख बेस प्राइस वाले पवन नेगी की डीडी ने लगाई 8.5 करोड़ की बोली।
-विकेटकीपर आदित्य तारे को सनराइजर्स हैदरबाद ने 1.2 करोड़ में खरीदा।
-बल्लेबाज सचिन बेबी की रॉयल चैलेंजर बेंगलुर ने 10 लाख की बोली लगाई।
-ऑलराउंडर इकबाल अब्दुला को आरसीबी ने 10 लाख में खरीदा।
-बैट्समैन पारस डोगरा की गुजरात लॉयंस ने 10 लाख की बोली लगाई।
-विकेटकीपर ईशान किशन को गुजरात लॉयंस ने 35 लाख में खरीदा।
-विकेटकीपर एकलव्य द्विवेदी की गुजरात लॉयंस ने 1 करोड़ की बोली लगाई।
-विकेटकीपर ऋषभ पंत को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1.9 करोड़ में खरीदा।
-करुण नायर ने बेस प्राइस से 40 गुना ज्यादा दाम पर डीडी ने खरीदा।
-बैट्समैन ट्रेविस हेड को आरसीबी ने 50 लाख में खरीदा।
-राइजिंग पुणे ने तेज गेंदबाज रुद्र प्रताप सिंह की बोली 30 लाख लगाई।
-अभिमन्यु मिथुन को एसआरएच ने 30 लाख में खरीदा।
-सनराइजर्स हैदराबाद ने तेज गेंदबाज बरिंदर सिंह सरण की 1.2 करोड़ की बोली लगाई।
-प्रीति की किंग्स इलेवन पंजाब ने बॉलर काइल एबोट को 2.1 करोड़ में खरीदा।
-सनराइजर्स हैदराबाद ने मुस्तफिजूर रहमान की 1.4 करोड़ की बोली लगाई।
-बॉलर जयदेव उनादकट को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.6 करोड़ में खरीदा।
-आलराउंडर मार्कस स्टोइनस को किंग्स इलेवन पंजाब ने 55 लाख में खरीदा।
-दिल्ली डेयर डेविल्स ने कार्लोस ब्रेथवेट को 4.2 करोड़ में खरीदा।
-टिम साउथी को मुंबई इंडियंस ने 2.50 करोड़ में खरीदा।
-किंग्स इलेवन पंजाब ने मोहित शर्मा को 6.5 करोड़ में खरीदा।
-प्रवीण कुमार को गुजरात लॉयंस ने 3.5 करोड़ में खरीदा।
-ऑलराउंडर कोलिन मुनरो की केकेआर ने लगाई 30 लाख की बोली।
-गेंदबाज जॉन हेस्टिंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.3 करोड़ में खरीदा।
-गुजरात लॉयंस ने धवल कुलकर्णी की बोली 2 करोड़ लगाई।
-आलराउंडर मिशेल मार्श को राइजिंग पुणे ने 4.8 करोड़ में खरीदा।
-आलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी को आरसीबी ने 2 करोड़ में अपनाया।
-50 लाख रुपए की बेस प्राइस वाले क्रिस्टोफर मॉरिस को डीडी ने 7 करोड़ में खरीदा
-ऑलराउंडर इरफान पठान को राइजिंग पुणे ने 1 करोड़ में खरीदा।
-दिनेश कार्तिक को गुजरात लॉयंस ने 2.3 करोड़ में खरीदा।
-विकेटकीपर जॉस बटलर की मुंबई इंडियंस ने 3.8 करोड़ की बोली लगाई।
- दिल्ली डेयरडेविल्स ने विकेटकीपर संजू सैमसन को 4.20 करोड़ में खरीदा।
- शेन वॉटसन को आरसीबी ने 9.5 करोड़ में खरीदा।
- युवराज सिंह को 7 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।
- आशीष नेहरा की 5.5 करोड़ में लगी बोली, सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाई बोली।
- राइजिंग पुणे ने केविन पीटरसन को 3.5 करोड़ में खरीदा।
- गुजरात लॉयंस में शामिल हुए डेल स्टेन , 2.30 करोड़ में बिके।
- ड्वेन स्मिथ के लिए गुजरात लॉयंस ने लगाई 2.30 करोड़ की बोली।

किस टीम के पास कितनी रकम
आईपीएल के जिन फ्रेंचाइजी के पास खिलाडिय़ों को खरीदने के लिए रकम बची है उनमें से सबसे ज्यादा दिल्ली डेयरडेविल्स के पास 37.15 करोड़ रुपए हैं। सनराइजर्स हैदरबाद के पास 30.15 करोड़ रुपए, पुणे के पास 27 करोड़, गुजरात के पास 27 करोड़, किंग्स इलेवन पंजाब के पास 23 करोड़, आरसीबी के पास 21.62 करोड़, केकेआर के पास 17.95 करोड़ और मुंबई इंडियंस के पास 14.40 करोड़ रुपए हैं।



नीलामी ये होंगे शामिल
कुल खिलाड़ी - 351
भारतीय ख्खिलाड़ी - 230
कुल अनकैप्ड खिलाड़ी - 291
अनकैप्ड खिलाड़ी - 204

अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जिनकी लगेगी बोली
भारतीय - 29
ऑस्ट्रेलिया - 26
वेस्ट इंडीज - 20
दक्षिण अफ्रीका - 18
श्रीलंका - 16

आईपीएल-9 में सबसे महंगे बिकने पर खुश वाटसन, जानिए क्या कहा

IPL 2016 auction: Shane Watson pips Yuvraj Singh as the most expensive among marquee players


टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के लिए आयोजित नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से भारी भरकम कीमत हासिल करने वाले आस्ट्रेलिया के सुपरस्टार शेन वॉटसन ने अपनी कीमत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि वह अपने नई टीम के साथियों से मिलने पर उत्सुक हैं। वॉटसन आईपीएल-9 के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे और उन्हें भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली की टीम बेंगलुरु ने 9.5 करोड़ रुपए में खरीदा है।



वॉटसन ने कहा, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम में शामिल होने के लिए बेहद उत्साहित हूं। अप्रैल में होने वाले आईपीएल-2016 में अपनी नई टीम के खिलाडिय़ों से मिलने के लिए उत्सुक हूं और इंतजार नहीं कर सकता हूं। वॉटसन पिछले सत्र में प्रतिबंधित राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेले थे और उन्होंने हाल ही में भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में सिडनी में शानदार नाबाद शतक जड़ा था।



बेंगलुरु के निदेशक अमृत थॉमस ने कहा कि फ्रेंचाइजी वॉटसन के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम में शामिल करना चाहती थी। उन्होंने कहा, हम पहले ही सोच रहे थे कि वॉटसन को टीम में शामिल करना है। उनका प्रदर्शन बेहद संतुलित हैं और वह शानदार फार्म में हैं। उनके हाल के प्रदर्शन को देखते हुए आप उनको समझ सकते हैं। हम युवराज को भी खरीदने पर विचार कर रहे थे। उम्मीद है कि वह भविष्य में हमारी टीम की ओर से खेलेंगे।

किंग्स इलेवन पंजाब की सह मालिक प्रीति जिंटा ने मोहित शर्मा को 6.5 करोड़ रुपए में खरीदे जाने पर कहा, हमें डेथ ओवर में गेंदबाजी करने के लिए युवा गेंदबाज की जरुरत थी और यही देखते हुए मोहित को टीम में शामिल किया गया है। वह युवा हैं और एक बेहतरीन गेंदबाज हैं।